Home > अपना शहर ,
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर सम्पन्न

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन स्टेशन कमाण्डेंट एवं सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। जिला सैनिक अधिकारियों ने सैनिकों की पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि सैनिकों एवं विधवाओं को एक रैंक एक पेंशन एवं सातवें वेतन आयोग के आधार पर पेंशन मिल रही है।

      भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार के संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री ए के एस पलवार ने बताया कि जनवरी माह के दौरान 100 भूतपूर्व सैनिकों को सुरक्षा गार्ड के रूप में मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण समिति द्वारा रोजगार मुहैया कराया गया है। शिविर में उपायुक्त नगर निगम श्री एपीएस भदौरिया ने भूतपूर्व सैनिकों से स्वच्छता अभियान में भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में टोल फ्री नम्बर 1069 एवं स्वच्छता एप के बारे में भी जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर ने पेंशन संबंधी शिकायतों के निराकरण का आश्वासन दिया। शिविर में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने भी भूतपूर्व सैनिकों की समस्यायें सुनीं तथा उनका निराकरण किया।

Share This News :