Home > अपना शहर ,
नमामि देवी नर्मदे यात्रा में शामिल हुईं श्रीमती माया सिंह

नमामि देवी नर्मदे यात्रा के अंतर्गत ओमकारेश्वर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान माँ नर्मदे की विधिवू पूजा आरती की गई एवं ओमकारेश्वर मंदिर पहुँचकर आशीर्वाद लिया।

      इस दौरान मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री ने माँ नर्मदे और ओमकारेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस यात्रा के दौरान श्रीमती माया सिंह के साथ मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित रहीं।

Share This News :