Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बायर-सेलर मीट हेतु बुनकरों से आवेदन आमंत्रित

संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बायर-सेलर मीट का आयोजन देश के प्रमुख शहर दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर तथा नोएडा में ‍किया जाना है। इस बायर-सेलर मीट में इच्छुक निर्यातक बुनकर-शिल्पी जो अपने उत्पादों को बेचने के लिये स्वयं के खर्चे पर भाग लेना चाहते हैं। ऐसे बुनकर और शिल्पियों से विभाग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

      संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के प्रभारी अधिकारी श्री डी सी तिवारी ने बताया कि जिले के निर्यातक बुनकर एवं शिल्पी बायर-सेलर मीट में भाग लेने हेतु अपना आवेदन पत्र हथकरघा विकास निगम लिमिटेड हस्तशिल्प भवन हमीदिया रोड़ भोपाल में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये निगम की वेबसाइट www.handicrafts.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This News :