Home > अपना शहर ,
महापौर ने किया महर्षि वेद व्यास ज्ञान यज्ञ न्यास द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के लिए स्थल का भूमिपूजन

विनय नगर सेक्टर 3 में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संत कृपाल दास जी महाराज, गंगादास की शाला के महाराज एवं अनेक संत महात्माओं द्वारा कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया गया। उल्लेखनीय है कि महर्षि वेद व्यास ज्ञान यज्ञ न्यास द्वारा विनय नगर सेक्टर 3 स्थित तिकोनिया पार्क में आगामी 9 फरवरी से 15 फरवरी तक श्राीमद भागवत कथा धर्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

Share This News :