Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री के साथ जबलपुर पहुँचीं श्रीमती माया सिंह नगर उदय अभियान के कार्यक्रम में हुईं शामिल

नगर उदय अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश भर के नगरीय निकायों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए गए। जबलपुर में आयोजित हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी शामिल हुईं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के उदबोधन का दूरदर्शन एवं क्षेत्रीय चैनलों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे प्रदेश भर में आयोजित हुए हितग्राही सम्मेलनों में मौजूद हितग्राहियों ने सुना। जबलपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम को श्रीमती माया सिंह ने भी संबोधित किया। नगरीय विकास मंत्री 09 फरवरी को ओमकारेश्वर पहुँचकर मुख्यमंत्री के साथ नमामि देवी नर्मदे यात्रा एवं नर्मदे संगोष्ठी और आरती में सहभागिता करेंगी।

Share This News :