Home > अपना शहर ,
नगर उदय अभियान हितग्राही सम्मेलन आज, पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

नगर उदय अभियान के हितग्राही सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को फूलबाग मैदान में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के लिए अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भी बडी संख्या में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
नगर उदय अभियान हितग्राही सम्मेलन प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान ंिसह पवैया के मुख्यआथित्य में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर करेगें। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में विधायक दक्षिण श्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक ग्रामीण श्री भारत ंिसह कुशवाह, सभापति श्री राकेश माहौर सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहेगें।
उल्लेखनीय है कि नगर उदय अभियान का आयोजन तीन चरणों में संपादित किया गया है। जिसमें प्रथम चरण 25 दिसम्बर 2016 से 28 दिसम्बर 2016 तक, द्वितीय चरण 03 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2017 तक एवं तृतीय चरण 20 जनवरी 2017 से 05 फरवरी 2017 तक चलाया गया। उपरोक्त अभियान के आयोजन के लिये जिला प्रशासन द्वारा 17 दलों का गठन किया गया है जिन्होने अभियान के तीनों चरणो में निर्धारित भ्रमण कर हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चयन कर आज इस सम्मेलन में हितलाभ दिया जा रहा है।
सम्मेलन में नगर निगम, ग्वालियर के समस्त 66 वार्डो के पात्र हितग्राहियों को आवासीय योजनाओं, राजीव आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आई.एच.एस.डी.पी.योजना के पात्र 4522 हितग्राहियों को अधिकार पत्र, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत हाथ ठेला/रिक्शा चालको को, पथ विके्रताओं को, केश शिल्पियों को, घरेलू कामकाजी महिलाओं को एवं अन्य पात्र गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 747 हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से श्रृण अनुदान के स्वीकृति पत्र तथा उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत निगम के माध्यम से जिन 800 हितग्राहियों को रोजगार प्रशिक्षण दिया गया है ऐसे 414 हिग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जा रहे है। उपरोक्त प्रशिक्षण उपरांत 424 हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है इन्हें भी आज लाभांवित किया जा रहा है।
इसी प्रकार विभिन्न पेंशन योजनायें जैसे सामाजिक सुरक्षा, वृद्वावस्था, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि के अभियान के दौरान चिन्हित 2565 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश दिये जा रहे है। साथ ही जनश्री बीमा के अंतर्गत 118 हितग्राहियों को दावा स्वीकृति आदेश एवं चैकों के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। भारत सरकार एवं म.प्र.शासन द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित अन्यकई योजनाओं जैसे-नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग की राष्ट्रीय परिवार सहायता, कन्या विवाह सहायता, श्रमिक कर्मकार मंडल संबंधी योजनायें, अन्त्योष्टि सहायता, अन्त्यव्यवसायी सहकारी विकास समिति के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, खाद्य विभाग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बी.पी.एल.कार्ड, महिला बाल विकास द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना, खाद्य विभाग की ही उज्जवला योजना, उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना, अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रसूती सहायता योजना एवं राज्य बीमारी सहायता योजना आदि अन्य कई हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है।
नगरोदय अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र में 1,24,176 लोगो को लाभांवित किया गया है इसमें से आज सम्मेलन में 24,348 हितग्राहियो को लाभांवित किया जा रहा है।
उपरोक्त हितग्राही मूलक योजनाओं के अतिरिक्त नगरोदय अभियान में जैसे- स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जागरूक करना एवं अन्य विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं से संबंधित इकाईयों का भी सुदृणीकरण किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी नगरोदय अभियान की रूप रेखा अनुसार 198 संगोष्ठियों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दस हजार नागरिकों से सीधा संपर्क कर शासकीय योजनाओं के संदर्भ में अवगत कराया गया है। इन संगोष्ठियों में क्षेत्रान्तर्गत पूर्ण किये गये निर्माण कार्यांे पर भी चर्चा की गई। साथ ही प्रगतिरत निर्माण कार्यो के संबंध मंे कलेण्डर तैयार कर समय सीमा तय की गई है।
आज इस कार्यक्रम अन्तर्गत ग्वालियर नगरीय क्षेत्र में 124 कार्यो का जिनकी लागत लगभग 47.74 करोड रूपये है जिनका शिलान्यास किया जा रहा है एवं 177 कार्य जिनकी लागत लगभग 36.91 करोड रूपये है इनका लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 301 निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है।
यह भी उल्लेखनीय है कि नगरोदय अभियान अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में नागरिकों एवं क्षेत्रीय पार्षदों से हुई चर्चानुसार प्रस्तावित निर्माण कार्यो की प्राथमिकता निर्धारित करते हुये प्रत्येक वार्ड के लिये निर्माण कार्यो की सूची तैयार की गई है अतः आगामी दिवसों में प्रक्रिया का पालन करते हुये नगरीय सीमा अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में 50 लाख के कार्यों जिसके फलस्वरूप पूरे शहर में लगभग 33 करोड के निर्माण कार्य कराये जाने की घोषणा की जाना है।
नगर उदय अभियान हितग्राही सम्मेलन का आयोजन प्रदेश की सभी निकायों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में नगर उदय अभियान के द्वितीय चरण में चिन्हाकित प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना के साथ नगरीय विकास की अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। नगर उदय अभियान हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया जाकर हितग्राहियों से चर्चा की जावेगी। उनके उद्बोधन का प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण किया जायेगा। वहीं इस कार्यक्रम का सीधाप्रसारण सभी केबल नेटवर्क पर विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जाएगा।

Share This News :