Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेले, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती मीना जाटव, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री खेमचन्द गुरवानी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री केशव सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन नागरिकों को आवास हेतु अधिकार पत्र प्रदान करने के लिए लाॅटरी पद्वति से ड्राॅ निकाला गया। जिसमें राजीव आवास योजना के अतंर्गत विभिन्न पैकेजों में बनाए गए आवासों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बी एल सी ;बेनिफिसरी लेड कन्स्ट्रक्शनद्ध के पात्र हितग्राहियों के आवासों के लिए अस्थाई अधिकार पत्र आवंटन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ए एच पी ;एर्फोडेबल हाउसिंह प्रोग्रामद्ध के घटक में पात्र हितग्राहियों को आवासों के अस्थाई अधिकार पत्र आवंटन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
बैठक में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अन्तर्गत 4 करोड 2 लाख चैहत्तर हजार नो सो पिन्चान्वे रूपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया जिसमें बरादरी चैराहे से सात नं. चैराहा, हुरावली मुख्य मार्ग केटोंमेन्ट एरिया तक, दीनदयाल नगर गेट नं.1 से कुशवाह काम्पलेक्स तक सर्विस रोड, नाला एवं डिवाईडर का कार्य होना है।
बैठक में जलप्रदाय संधारण खण्ड क्रमांक 1 के अन्तर्गत उपखण्ड ग्वालियर में बहोडापुर से सागर ताल चैराहे तक तीन सौ पचास एम.एम.व्यास की डियाई पाईप लाईन बिछाने एवं मिलान कार्य से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत किया गया इसके साथ ही एम.आई.एस.का कार्य कर रहे श्री नागेन्द्र सक्सैना एवं अरबन प्लानर का कार्य कर रहे श्री मेघराज कौरव का कार्यकाल 1 वर्ष के लिये बठाये जाने की स्वीकृति दी गयी। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओ पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

  

Share This News :