Home > अपना शहर ,
विकास की गति निर्वाध जारी रहेगी: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

वार्ड 4 में विकास कार्यो का भूमिपूजन

विकास एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है तथा शहर के सभी वार्डों में विकास की गति निर्वाध रुप से जारी रहेगी। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज वार्ड क्रमांक 4 में विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में सभापति श्री राकेश माहौर, मंडल अध्यक्ष श्री रामनिवास सिंह तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गौरी परमार सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 4 के अंर्तगत आज चन्द्र नगर मुक्तिधाम में 10 लाख 20 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड, टीनशेड, इंटरलाॅकिंग टाइल्स आदि विकास कार्यों के निर्माण किया जाना है, जिसका भूमिपूजन आज अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी वार्डों में समानता से विकास कार्य कराना मेरी प्राथमिकता है तथा लगातार विकास कार्य चलते रहेगें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री रिंकू परमार तथा आभार प्रदर्शन श्री बच्चन ंिसह सिकरवार ने किया।

  

Share This News :