Home > अपना शहर ,
उपायुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

उपायुक्त श्री के के गौर ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों द्वारा सफाई, पेयजल, सडक, विद्युत, जनकल्याणकारी योजनाओं इत्यादि का लाभ दिलाने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान 51 आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में बताया जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

Share This News :