Home > अपना शहर ,
“फ्रेंडशिप-पीस-ट्रुली हैप्पीनेस” के संदेश के साथ 11 देशों की यात्रा करेंगे शहर के युवा हितेन्द्र शर्मा

तीन माह में 30 हजार किलोमीटर कार चलायेंगे श्री शर्मा 

शहर के युवा मध्यप्रदेश सरकार के आनंदम सहयोगी श्री हितेन्द्र शर्मा फ्रेंडशिप-पीस-ट्रुली हैप्पीनेस” के संदेश के साथ पूर्व की दुनिया के 11 देशों का भ्रमण करेंगे। श्री शर्मा 90 दिन में 30 हजार किलोमीटर कार द्वारा सड़क मार्ग से यह दूरी तय करेंगे। वह अपनी यात्रा में भारत से नेपाल, म्यांमार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, वियतनाम, लाउस, मलेशिया, सिंगापुर, चाइना होते हुए पीस और हैप्पीनेस के जनक देश भूटान पहुँचेंगे।

      जीवाजी क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री शर्मा के साथ ग्वालियर के एडीएम और आनंदम के नोडल अधिकारी श्री शिवराज वर्मा भी उपस्थित थे।

      श्री हितेन्द्र ने बताया कि अपनी यात्रा का शुभारंभ 10 फरवरी को प्रात: 9 बजे से थीम रोड़ पर नेशनल फ्लैग प्वाइंट से राष्ट्रगीत के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में इन सभी देशों में मध्यप्रदेश में “शांति, समृद्धि और विकास” के बाद “आनंद” के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रचार-प्रसार भी करूँगा। साथ ही मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करूँगा। परस्पर “मित्रता, शांति और आनंद” का यह संदेश मध्यप्रदेश से इन देशों तक पहुँचे, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा।

      उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण यात्रा में स्वयं अपनी स्वेच्छा और व्यक्तिगत खर्चे से कर रहे हैं। उन्होंने आहवान किया कि युवा वर्ग भौतिक सुख समृद्धि के स्थान पर जीवन में वास्तविक “आनंद” की प्राप्ति के लिये आगे आएँ।

इस यात्रा के माध्यम से –

डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया, द पॉवर ऑफ कैशलेस इकोनोमी,  “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, बी ए मैन रेसपैक्ट ऑफ वुमन, द पॉवर ऑफ योगा, अतुल्य भारत/अंगदान प्रोत्साहन, देहदान प्रोत्साहन, सेफ द नेचर – सेफ द वर्ल्ड, सेफ गर्ल्स चाइल्ड – सेफ वर्ल्ड, भारतीय संस्कृति और संस्कार का प्रचार-प्रसार का संदेश देना चाहते हैं।  

      श्री शर्मा एक निजी बीमा कंपनी में ब्रांच मैनेजर पद पर कार्यरत थे, लेकिन उस नौकरी को छोड़कर “फ्रेंडशिप-पीस-ट्रूली हैप्पीनेस” का संदेश लेकर जाना चाहते हैं और अपना जीवन समाजसेवा, देशसेवा के लिये समर्पित करना चाहते हैं। उन्हें अन्य देशों द्वारा भी काफी सहयोग मिल रहा है। इन देशों द्वारा भारतीय झण्डे और संबंधित देश के झण्डे को वाहन पर लगाने की अनुमति भी मिल गई है, पूर्व के निवासियों तक मित्रता का संदेश पहुँचाने का प्रयास रहेगा। यह मेरे द्वारा देश सेवा के लिये एक शुरूआत है। इसके बाद मैं इसे और आगे बढ़ाना चाहता हूँ। इस यात्रा को सफलतापूर्वक पूरी करने में सफल रहे तो यह भारतीय इतिहास में ऐसा करने मैं पहला व्यक्ति बन जायेंगे।

  

Share This News :