Home > अपना शहर ,
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 10 फरवरी को आयोग द्वारा संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2017 शहर के 42 परीक्षा केन्द्रों पर 10 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा के सुचारू और शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिये मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी श्री अशोक कुमार जैन को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

      एडीएम श्री शिवराज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। संभागीय पर्यवेक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने के लिये तहसीलदार मुरार श्री अनिल राघव मोबाइल नंबर 97545-17106 को लाइजिनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री अशोक कुमार जैन का मोबाइल नंबर 94258-09244 है।

Share This News :