Home > अपना शहर ,
मेला की अवधि अब 19 फरवरी तक बढ़ी

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला की संपन्न हुई बैठक में आज शाम मेला 19 फरवरी तक बढाए जाने की घोषणा की है। मेला अवधि बढने से मेला व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं माधव राव सिंधिया व्यापार मेला संघ ने संभागायुक्त एसएन रूपला का आभारी व्यक्त किया है। 
व्यापार मेला समिति की बैठक आज अध्यक्ष एवं संभागायुक्त एसएन रूपला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि गत दिनों श्रीमंत माधव राव सिंधिया व्यापार मेला संघ ने समिति अध्यक्ष संभागायुक्त रूपला को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें संघ ने 24 फरवरी तक मेला बढाए जाने की मांग की थी। इस बैठक में ज्ञापन पर गहन चर्चा हुई। चर्चा में माधव राव सिंधिया व्यापार मेला संघ के प्रतिनिधि अनिल पुनियानी, महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल आदि थे। चर्चा के बाद तय किया कि मेला अब 19 फरवरी तक जारी रहेगा। मेला की बिजली अब 20 तारीख को काटी जाएगी। मेला की संपन्न बैठक में संभागायुक्त रूपला के साथ आईजी अनिल कुमार, एडीशनल एसपी अभिषेक तिवारी, जनसंपर्क संयुक्त संचालक डीडी शाक्यवार, मेला सचिव शैलेन्द्र मिश्रा सहित आदि मौजूद थे। वहीं माधव राव सिंधिया व्यापार मेला संघ के अनिल पुनियानी, महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल, आदित्य बल्लभ त्रिपाठी, सुरेश सिंधिी, कल्ली पंडित, सुरेश गौड आदि मौजूद थे। 

Share This News :