Home > अपना शहर ,
ग्रामों में अधोसंरचना विकसित करना पहला लक्ष्य – विधायक श्री भारत सिंह

ग्वालियर ग्रामीण के विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में अधोसंरचना विकसित करना मेरा पहला लक्ष्य है। उन्होनें कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत निधि से कार्य पूर्ण नहीं हो पायेगें, वहाँ पर विधायक निधि से कार्य कराये जाएंगे ।

      उन्होनें यह बात मुरार विकासखंड के ग्राम बाहॅगीकला में चार लाख रूपये से बनाई जाने वाली रोड के भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कही ।

      इस अवसर पर श्री जगदीश सेतिया, प्रेमसिंह राजपूत, हाकिम सिंह यादव, गब्बर सिंह बघेल, धर्मेन्द्र बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Share This News :