Home > अपना शहर ,
मंत्री श्री पवैया के मुख्य आतिथ्य में होगा सहायता वितरण कार्यक्रम

नगरोदय अभियान के द्वितीय चरण में 8 फरवरी को जिला मुख्यालय पर यहाँ फूलबाग मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होगा। नगरोदय अभियान के दौरान चिन्हित किये गये हितग्राहियों को हित-लाभ वितरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास इस कार्यक्रम में किया जायेगा। जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

संभाग के अन्य जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये राज्य शासन ने अतिथियों को जिले आवंटित किए हैं। मंत्री श्रीमती माया सिंह शिवपुरी, श्री रुस्तम सिंह मुरैना, राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य भिण्ड के जिला-स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। शेष जिलों में जिला कलेक्टर स्थानीय सांसद, विधायक और निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से कार्यक्रम करवायेंगे।

Share This News :