Home > अपना शहर ,
नगर उदय अभियान के हितग्राहियों को 8 फरवरी को किया जाएगा लाभान्वित

नगर उदय अभियान का तीसरा चरण अब 8 फरवरी से शुरू होगा। तीसरे चरण में सभी नगरीय निकायों के साथ ही ग्वालियर स्थित फूलबाग मैदान में कार्यक्रम 8 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें द्वितीय चरण में चिन्हाकित विकास कार्यों और पात्र हितग्रहियों को लाभन्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान इस दिन प्रदेश के किसी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके उद्बोधन का प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण किया जायेगा।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जावें। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना के साथ नगरीय विकास की अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।

Share This News :