Home > अपना शहर ,
गुरू गोविंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व मनाया

5 फरवरी 2017/ à¤—्वालियर। गुरु गोविंद सिंह का 350वां शताब्दी पावन प्रकाश पर्व के साथ ही लड़ीवार अखण्ड पाठ सेवा व शुक्राना समागम का शुभारंभ आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया। शहर के सभी गुरुद्वारे के रागी जत्थे सुबह से ही फालका बाजार गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गये थे और गुरु गोविंद सिंह की वाणी का गुणगान कर रहे थे। 
रविवार को सुबह प्रभात फेरी गाजे-बाजों के साथ शुरू हुई तो समाज बंधू गुरुवाणी का पाठ करते हुये चल रहे थे। प्रभात फेरी के आगे समाज की महिलाएं झाड़ू लगाते हुये सफाई करते हुए चल रहीं , और उसके बाद फूलों की बारिश की जा रही थी। गुरु गोविंद सिंह के पंच प्यारे अमृतपान करा रहा थे और आशीर्वाद दे रहे थे। प्रभात फेरी में पालकी में अखण्ड साहब का पाठ ले जाया गया। प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया और इसके बाद फूलबाग गुरुद्वारे में पहुंचकर गरुवाणी का पाठ हुआ, जहां शहर की अमन शांति के लिये अरदास की गई। इसके साथ ही सुबह फूलबाग गुरुद्वारे में अखण्ड साहब का पाठ भी प्रारंभ हुआ, इस दौरान लुधियाना से आये भाई गुरुशरण सिंह, अमृतसर गुरुद्वारे से आये अवतार सिंह तारी व खालसा आनन्दपुर से आये ज्ञानी परमजीत सिंह ने गुरुवाणी का पाठ करते हुये गुरु की महिमा का बखान किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के गुरचरण सिंह, सतवन सिंह, जेपी सिंह ज्ञानी, कमलजीत सिंह, हरपाल सिंह, मनवीर सिंह, सरबजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरभन सिंह, अमर सिंह, गोविंद राय, एचएस कौचर, कुलवंत सचदेवा, राजू भाठिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This News :