Home > अपना शहर ,
शिवम भदौरिया की मौत की मजिस्ट्रियल जांच 21 फरवरी को

5 फरवरी 17/ कलेक्टर डॉ संजय गोयल द्वारा 30 जनवरी 17 को शंकुतलापुरी के फ्लेट में शिवम भदौरिया की संदिग्ध परिस्थितियां में मौत के कारण की मजिस्ट्रिय जांच के निर्देश दिये गये हैं । यह जांच अनुविभागीय दंडाधिकारी मुरार श्री गणेश जायसवाल द्वारा 21 फरवरी को की जायेगी ।

      मृतक शिवम भदौरिया पुत्र श्री बादशाह सिंह भदौरिया की शकुंतलापुरी के फ्लेट क्रमांक 103 में फांसी से मौत के संबंध में आमजन और सर्वसंबंधितों कोई भी तथ्य स्‍वंय या अपने अभिभावक के माध्यम से रखना चाहते हैं तो वह श्री गणेश जायसवाज अनुविभागीय दंडाधिकारी मुरार के न्यायालय में 21 फरवरी को प्रस्तुत कर सकते हैं ।

Share This News :