Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर अल्प प्रवास पर आये

5 फरवरी 17/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले के ग्राम गिरगांव में ओला प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन करने रविवार को प्रात: 11.30 बजे ग्वालियर आये। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष श्री प्रभात झा शासकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई टर्मिनल आये ।

      विमानतल पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, संभागायुक्त श्री एस एन रूपला, आई जी ग्वालियर रेंज श्री अनिल कुमार, कलेक्टर डा संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डा आशीष कुमार, एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने उनके अगवानी की ।

      मुख्यमंत्री ग्वालियर विमानतल से हैलीकाप्टर द्वारा भिंड जिले के ग्राम गिरगांव रवाना हुये । ओला प्रभावित किसानों से भेंट करने के बाद पुन: 12.45 बजे वापस ग्वालियर आये और शासकीय विमान से  à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤² के लिये रवाना हो गये ।

Share This News :