Home > अपना शहर ,
हम राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करते हैं : देवेश शर्मा

04 फरवरी 2017/ ग्वालियर। राजनीति सेवा का माध्यम है हम राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करते हैं। हमारा संगठन समाज के द्वारा दिए गए पैसे से ही चलें इसलिए हम प्रतिवर्ष आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से समाज के बीच जाकर भिक्षा मांगते हैं और उस धन से अपना संगठन चलाते है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा ग्वालियर महानगर को आजीवन सहयोग निधि का इस वर्ष जो लक्ष्य दिया गया है। आप सबके सहयोग से हम अपना लक्ष्य अवश्य पूरा करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने आज मेला प्रांगण के कला मंदिर में भाजपा जिला पदाधिकारियों की आजीवन सहयोग निधि एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर हुई मासिक बैठक में व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने की। बैठक का संचालन कमल माखीजानी ने एवं आभार महेश उमरैया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्वालियर महानगर के आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी एवं जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया उपस्थित थे। 
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाली पार्टी हैं और हम अपना खर्च भी समाज के दिए पैसे से ही चलाते है। आजीवन सहयोग निधि के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा ग्वालियर महानगर को जो लक्ष्य दिया गया है उसके लिए हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्य करते हुए 11 फरवरी पं दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर लक्ष्य प्राप्त करेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन दो से तीन घंटे सामूहिक रूप से वार्ड में घूमें तो निश्चित रूप से हमें लक्ष्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडलअध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण एवं सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। 

Share This News :