Home > अपना शहर ,
इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन स्र्पोट्स साइंस एंड योगा का समापन

04 फरवरी 2017/ ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कॉग्रेस ऑन स्र्पोट्स साइंस एंड योगा का आज समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंजेटी श्रीनिवास (खेल सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजवीर सिंह (संयुक्त सचिव, खेल विकास, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व ब्रिगेडियर लाभ सिंह (ओलम्पियन, एशियन मेडलिस्ट, ध्यानचंद लाइफटाइम अवार्ड विजेता), बी.एस नंदी (अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता) उपस्थित रहे। समारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि इंजेटी श्रीनिवास, व  à¤µà¤¿à¤¶à¤¿à¤·à¥à¤Ÿ अतिथियों राजवीर सिंह, ब्रिगेडियर लाभ सिंह, बी.एस नंदी (अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता) का स्वागत भारतीय परम्परानुसार  à¤¹à¥à¤†à¥¤ 
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डुरैहा ने कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि आपने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर हमें दिया। मैं दिल की गहराईयों से यहां बैठे सभी अतिथियों, खेल वैज्ञानिकों प्रतिभागी छात्रों व समस्त आयोजन समिति को बधाई व धन्यवाद देता हूँ। यह कांग्रेस आप सबकी वजह से (एलएनआईपीई स्टाफ, सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएॅ, देश-विदेश से आये खेल वैज्ञानिक व खेल मंत्रालय) सफल हो पाया है। कुलपति प्रो. डुरैहा ने कहा कि यह आपका हममें विश्वास था जिसके कारण हम ऐसे कार्यक्रम का सफल आयोजन कर पाये  à¤”र हम आपसे आशा करते हैं कि आप सदैव हमारा ऐसे ही सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे क्योंकि बिना आपके मार्गदर्शन के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना हमारे लिये संभव नहीं है। इसी क्रम में डॉ. स्टीवेन्सन (ऑस्ट्रेलिया) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना कभी भी आसान नहीं रहता। हर कार्यक्रम की तरह इस कार्यक्रम से भी हमें काफी कुछ सीखने को मिला। 
तीन दिवसीय इन्टरनेशनल कांग्रेस में कुल लीड 15 पेपर प्रस्तुत किये गये जिसको भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, मलेशिया, यू.के., साउथ कोरिया व इथियोपिया के खेल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किया। इस दौरान दो पैनल डिस्कशन हुये जिसका विषय पहला एप्लीकेशन ऑफ स्पोटर््स साइंस एण्ड योगा फॉर परफॉरमेंस एनहेन्समेंट व दूसरा विषय ग्रास रूट टू 2028 ओलम्पिक रूट ए स्पोटर््स डेवलपमेन्ट प्रोग्राम। तीन दिवसीय इन्टरनेशनल कांग्रेस के दौरान कुल 9 वैज्ञानिक सत्र हुये जिसमें खेल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 82 पेपर प्रजेन्ट किये गये।

Share This News :