Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश के चार महानगरों में मेट्रो ट्रेन की संभावनाओं पर श्रीमती माया सिंह ने अधिकारियों से की चर्चा

04 फरवरी 2017/ मध्यप्रदेश के चार महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की संभावनाओं पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह द्वारा बैंगलोर में मेट्रो परियोजना से संबंधित इंजीनियर और अधिकारियों से गत दिवस चर्चा की।

श्रीमती माया सिंह ने कहा कि प्रदेश के चार महानगरों में बढ़ते यातायात के दवाब और समय की मांग के अनुसार इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने गत दिवस बैंगलोर पहुँचकर मेट्रो प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों से इन संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बैंगलोर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यों का अवलोकन भी किया। श्रीमती माया सिंह ने प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियर्स को मध्यप्रदेश आने का न्यौता भी दिया है।

उल्लेखनीय है राज्य सरकार द्वारा राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रारंभ करने के प्रयास काफी समय से किए जा रहे हैं। श्रीमती माया सिंह की इस बैंगलोर यात्रा से इन प्रयासों को गति मिलेगी।

Share This News :