Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर आयेंगे भिण्ड जिले के ग्राम गिरगांव में ओला प्रभावित किसानों से मिलेंगे

04 फरवरी 2017/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भिण्ड जिले के ओला प्रभावित फसलों का अवलोकन कर किसानों से चर्चा हेतु 5 फरवरी को ग्वालियर आयेंगे।

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 फरवरी को प्रात: 11.15 बजे विशेष विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल आयेंगे। वहाँ से प्रात: 11.35 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले के ग्राम गिरगांव में ओला प्रभावित फसलों का अवलोकन करेंगे तथा किसानों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे गिरगांव से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थाना कर दोपहर 12.45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट आयेंगे, दोपहर 12.55 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :