Home > अपना शहर ,
सैनिक सम्मेलन 09 फरवरी को

04 फरवरी 2017/ भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं व आश्रितों की समस्या का समाधान करने के मकसद से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्रतिमाह सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस क्रम में 09 फरवरी को यहाँ मुरार केन्ट क्षेत्र में स्थित बाज सिनेमा हॉल में पूर्वान्ह 11 बजे से सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा।

     जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कैप्टन श्री ए के एस पलवार ने जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों से आग्रह किया है कि वे इस सैनिक सम्मेलन में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करायें। सम्मेलन में स्टेशन हैडक्वाटर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Share This News :