Home > अपना शहर ,
स्थानीय अवकाश घोषित

 04 फरवरी 2017/ मौजूदा साल में ग्वालियर जिले में तीन स्थानीय अवकाश रहेंगे। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत यह अवकाश घोषित किए हैं।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार होली भाईदूज मंगलवार 14 मार्च, रक्षाबंधन का दूसरा दिन चकरी मेला मंगलवार 8 अगस्त और दीपावली भाईदूज शुक्रवार 20 अक्टूबर 2017 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषालय और उपकोषालयों के लिये लागू नहीं होंगे।

Share This News :