Home > अपना शहर ,
दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत नगर निगम ने 50 लोगों को विभिन्न कंपनियों में दिलाया रोजगार

नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना के अंर्तगत रोजगार उत्सव का आयोजन बाल भवन में किया गया जिसमें 153 हितग्राहियों का साक्षात्कार कराया गया जिसके पश्चात कुल 50 हितग्राहियों को चयन कर आॅफर लेटर प्रदान किये गये।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल सिंह योदव ने जानकारी देते हुए बताया कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के अंर्तगत दिलाए जा रहे प्रशिक्षण के अंर्तगत निगम द्वारा विभिन्न टेªà¤¡à¤¸ में प्रशिक्षित हितग्राही के प्लेसमेंट के लिए संस्कृति टेक्नोलाॅजी, यूरिका र्फाब्स, रिलाइंस एवं नवरिति टेक्नाॅलाॅजी वन पाॅइन्ट वन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के एस आर मैनेजर द्वारा 153 हितग्राहियों का साक्षात्कार कराया गया जिसके उपरांत संबंधित कंपनियों द्वारा 50 प्रशिक्षित हितग्राहियों का चयन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रास एज्यूकेशन एंउ टेªà¤¨à¤¿à¤‚ग सर्विसेज प्रा लि नई दिल्ली के प्लेसमेंट मैनेजर श्री तुसार एवं सिटी मिशन मैनेजर श्री आलोक मोहन द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया।

    

Share This News :