Home > अपना शहर ,
मेयर्स कप अखिल भारतीय आमंत्रण महिला स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन 5 फरवरी से

मेयर्स कप 2017 अखिल भारतीय आमंत्रण महिला स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2017 जीवाजी क्लब में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाडी एवं वर्तमान बिलियर्डस एवंस्नूकर राष्ट्रीय चैंपियन अमी कमानी मप्र, पूर्व विश्व विजेता आर उमा देवी सहित शीर्ष 16 खिलाडी भाग लेगीं। यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने चर्चा के दौरान दी।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि मेयर्स कप 2017 अखिल भारतीय आमंत्रण महिला स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन जीवाजी क्लब एवं जीडीबीएसए के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 2 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रुप में प्रदान की जावेगी। स्पर्धा लीग कम नाॅकआउट पद्वति के आधार पर बेस्ट आफ थ्री फ्रेम्स के आधार पर तीन नव पुननिर्मित टेबलों पर खेली जाएगी। सभी मैचों की अंपायरिंग अंतर्राष्ट्रीय रेफरी आईएस मलिक एवं सतनाम सिंह उप्र द्वारा की जावेगी। चर्चा के दौरान अध्यक्ष जीडीबीएसए श्री रवि तिवारी, चेयरमैन जीडीबीएसए श्री रवि गुप्ता, सचिव जीडीबीएसए डा नीरज कौल एवं सचिव जीवाजी क्लब श्री राजीव जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share This News :