Home > अपना शहर ,
राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस समारोह 15 व 16 फरवरी को भोपाल में मतदाता सूची सुधार में ग्वालियर अव्वल : कलेक्टर होंगे पुरस्कृत

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस समारोह 15 एवं 16 फरवरी को आयोग के मुख्यालय भोपाल में आयोजित होगा। समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली द्वारा 15 फरवरी को किया जायेगा। समारोह में मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के कलेक्टरों को पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त कार्य के लिये ग्वालियर के कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को भी पुरस्कार प्राप्त होगा।

      मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ वर्ष 2015-16 में आम चुनाव सम्पन्न कराने वाले रिटर्निंग ऑफीसरों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में 16 फरवरी को पंचायत एवं नगर पालिका निर्वाचन कराने वाले अधिकारियों के साथ (फीडबैक एवं सीख) सत्र का भी आयोजन किया जायेगा। इस सत्र में प्रदेश के 19 वरिष्ठ अधिकारियों को उदबोधन हेतु आमंत्रित किया गया है। जिसमें ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त वेलफेयर विभाग श्री व्ही के बाथम, आयुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे, सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग श्री जी पी श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर श्री आकाश त्रिपाठी, आयुक्त पंचायतराज श्री संतोष मिश्रा, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग श्रीमती रेणु तिवारी, कलेक्टर इंदौर श्री पी नरहरि, अपर आयुक्त उज्जैन संभाग श्री अशोक भार्गव, अपर आयुक्त इंदौर संभाग श्री आनंद कुमार शर्मा, प्रबंध संचालक एमपीएसईडीसी भोपाल श्री एम सेलेवेन्द्रन, कलेक्टर भोपाल श्री निशांत बरबडे, अपर सचिव उच्च शिक्षा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, सीईओ नरेगा श्री रघुराज एम आर, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश हैण्डलूम विकास निगम श्री जी व्ही रश्मि, प्रबंध संचालक आपदा प्रबंधन श्री राजीव सिंह, कलेक्टर देवास श्री आशुतोष अवस्थी तथा कलेक्टर मंदसौर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह शामिल हैं।

      उल्लेखनीय है कि ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्वालियर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिये ग्वालियर कलेक्टर को पुरस्कृत किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्वाधिक मतदाता सूची में सुधार हेतु भी ग्वालियर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ग्वालियर जिले में ऐसे 14 हजार 161 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो कि डबल थे, शहर से बाहर जाने अथवा मृत्यु होने के बाद भी सूची में शामिल थे।

Share This News :