Home > अपना शहर ,
अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल की याद में बन रहा है शहीद स्मारक

साडा द्वारा तीन करोड़ की लागत से किया जा रहा है निर्माण 

स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल के गृह जिले मुरैना में ग्वालियर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण तीन करोड़ रूपए की लागत से एक भव्य स्मारक शहीद उद्यान का निर्माण करा रहा है।

      साडा अध्यक्ष श्री जादौन ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 22 फरवरी 2014 को मुरैना के सांसद रहते हुए इस शहीद उद्यान का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के हाथों से कराया था। अगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरैना में बनने वाले इस स्मारक में 200x200 वर्गफुट का शहीद स्मारक इसी उद्यान में बनाया जायेगा। श्री जादौन ने बताया कि राजस्थान शैली की 10 छतरियों युक्त इस स्मारक का वास्तुशिल्प स्थानीय संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करेगा। आपको याद होगा कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर इससे पूर्व मुरैना में एक भव्य संग्रहालय का निर्माण भी करा चुके है। प्रस्तावित शहीद उद्यान में 2500 वर्ग मीटर का हरित क्षेत्र और इतने ही आकार के जलाशय बनाए जायेंगे। मुख्य स्मारक 24x24 मीटर का लाल पत्थर से बनाया जायेगा। उद्यान के 43455 वर्ग मीटर में पेवर्स लगाए जायेंगे। स्मारक के चारों कोनों पर अशोक स्तंभ स्थापित किए जायेंगे।

      आपको याद होगा कि 11 जून 1897 को जन्मे रामप्रसाद बिस्मिल 30 साल की उम्र में 19 दिसम्बर 1927 को शहीद हुए थे। बिस्मिल को प्रसिद्ध काकोरी षडयंत्र में फांसी की सजा सुनाई गई थी। बिस्मिल कवि और लेखक भी थे। वे अर्थसमाज से भी जुड़े रहे। बिस्मिल ने भगत सिंह के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तानी रिपब्लिक एसोसिएशन बनाया था। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, बिस्मिल का लिखा प्रसिद्ध क्रांतिकारी गीत है।

Share This News :