Home > अपना शहर ,
लालिमा योजना पर ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय कार्यशाला सम्पन्न

लालिमा योजना अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुरार में ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य शासन की प्राथमिकता वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिये महिला-बाल विकास के साथ-साथ शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं आयुष विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

      कार्यशाला में राज्य परियोजना समन्वयक श्री महेन्द्र कामथकर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिये लालिमा योजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत समुदाय में लोहतत्व को अपने खान-पान में बढ़ावा देने के लिये जागरूक कैसे बनाया जाए और इसके लिये स्थानीय स्तर पर क्या रणनीति तय की जाए, इस पर विस्तार से चर्चा करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष तक के बच्चों और महिलाओं को प्रति सप्ताह आयरन की गोलियाँ आवाश्यक रूप से खाने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अभियान की सफलता में अन्य विभागों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हैं।

      जिला चिकित्सालय परिसर में यह कार्यशाला क्लिंटन हैल्थ एक्सिस इनेसिएटिव के सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें उक्त सभी विभागों के अधिकारी और मैदानी कर्मी उपस्थित थे।

Share This News :