Home > अपना शहर ,
लोकमंत्रणा कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सुनी समस्याएं, किया निराकरण

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि लोकमंत्रणा में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से समयसीमा में निराकृत किया जाए। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम में वार्ड 5 स्थित आनंद नगर के ए ब्लाॅक में कैलादेवी पार्क के पास सडक, बिजली इत्यादि की समस्या है जिसका निराकरण कराए जाने का आग्रह स्ािानीय नागरिकों द्वारा किया गया। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 21 स्थित पुरषोत्तम विहार गोला का मंदिर क्षेत्र में सीवर व कचरे की समस्या के निराकरण के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा आवेदन दिया गया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं कारगिल शहीद श्री नरेन्द्र ंिसह राणा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा मुरार क्षेत्र में कारगिल शहीद श्री नरेन्द्र ंिसह राणा की प्रतिमा स्थापना के लिए मूर्ति समिति को पत्र लिखने एवं बारादरी चैराहे के पास तिकोनिया पार्क को कारगिल शहीद श्री नरेन्द्र ंिसह राणा के नाम पर नामकरण करने का आग्रह किया जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही फायर बिग्रेड काॅलोनी स्थित निगम क्वार्टर से अवैध कब्जा हटाने का आग्रह कर्मचारी द्वारा किया गया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान अनेक आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, जनकल्याणकारी योजनाओं के अंर्तगत पेंशन योजना का लाभ दिलाने एंव जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा में लगभग दो दर्जन नागरिकों ने आवेदन दिए।

  

Share This News :