Home > अपना शहर ,
नेहरू युवा केन्द्र के झण्डा का पुरा युवा मण्डल ने मनाया कैंसर निवारण दिवस

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर के झण्डापुरा युवा मण्डल द्वारा कैंसर निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस एस कुशवाह थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुशवाह ने युवाओं से कहा कि कैंसर से बचने के लिये बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, खैनी आदि का उपयोग न करें, यह आवश्यक है। इनके सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस व्यसन से बचने के लिये लोगों में जन जागृति नितांत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिये नियमित योग आवश्यक है। सभी छात्र-छात्रायें नियमित योग करें और इसे अपनी आदत में डालें।

गुरूकुल विद्या मंदिर के संचालक श्री सुरेश कुशवाह ने कहा कि हमें हानिकारक वस्तुओं से बचने हेतु उसका विरोध भी करना चाहिए। इसका सेवन करने वाले लोगों को प्रेरित करना चाहिए कि वह इस गंदी आदत को छोड़ें। स्कूल के शिक्षक श्री प्रेम सिंह कुशवाह, श्री रघुवीर सिंह, श्री शिव सिंह, सुश्री सुमन, रानी, कविता, मीना आदि ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन युवा मण्डल के अध्यक्ष श्री केदार सिंह कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री महेश कुशवाह, कोषाध्यक्ष श्री कुंदन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :