Home > अपना शहर ,
राज्य बीमारी सहायता निधि से दो प्रकरणों में 2 लाख 40 हजार की सहायता मंजूर

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि से जिले में दो प्रकरणों में 2 लाख 40 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। योजना के तहत श्रीमती राजाबेटी जाटव उम्र 48 वर्ष पत्नी श्री प्रकाश जाटव निवासी संजय नगर ग्वालियर को हृदय रोग के डबल वॉल्ब प्रत्यारोपण हेतु एक लाख चालीस हजार रूपए तथा श्री राहुल गौतम पुत्र श्री भजनलाल गौतम आनंद नगर को हृदय रोग के डबल वॉल्ब रिप्लेसमेंट के लिये एक लाख रूपए की राशि मंजूर की गई है।

Share This News :