Home > अपना शहर ,
“माँ तुझे प्रणाम” योजना

युवाओं को देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों का अवलोकन कराया जायेगा

युवाओं का चयन लॉटरी से आज होगा 

देश के युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराने एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन देने हेतु शासन द्वारा “माँ तुझे प्रणाम” योजना प्रारंभ की है। राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत यह एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर 20 युवाओं (10 युवक एवं 10 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये किया जायेगा। विकासखण्ड स्तर पर चयन में दो एनसीसी, दो एनएसएस, दो खिलाड़ी, दो मेधावी छात्र, दो स्काउट-सामाजिक कार्यकर्ता, सांस्कृतिक क्षेत्र से किया जायेगा। युवाओं की आयु 15 से 25 वर्ष के मध्य रखी गई है।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आवेदकों का चयन लॉटरी के माध्यम से शुक्रवार को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जायेगा। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share This News :