Homeराज्यो से ,अपना शहर ,
उप निरीक्षक एवं आरक्षक पदस्थापना के लिये देखें वेबसाइट

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक कम्प्यूटर, प्रधान आरक्षक कम्प्यूटर, आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2016 के कुल 14 हजार 283 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा तथा शारीरिक प्रवीणता परीक्षा एवं ट्रेड टेस्ट आयोजित किया गया था। उक्त परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम पीईबी भोपाल द्वारा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों से उनकी इकाईयों में पदस्थापना हेतु प्राथमिकता का विकल्प एमपी ऑनलाईन लिमिटेड के वेब पोर्टल पर ऑनलाईन किया गया था। 
चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना मध्यप्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाईयों में उनकी मैरिट एवं दिए गए प्रिफरेंस के अनुसार उपलब्ध विभिन्न इकाईयों में रिक्त पदों पर की गई है। चयनित उम्मीदवार अपनी पदस्थापना की इकाई पीईबी की वेबसाईट पर देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को पदस्थापना हेतु उन्हें आवंटित की गई इकाई के पुलिस अधीक्षक, सेनानी को के समक्ष 7 फरवरीए 14 फरवरी, 21 फरवरी एवं 28 फरवरी को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को गृह जिले के प्रमाण स्वरूप पुलिस अधीक्षक, सेनानी के कार्यालयों में मूलनिवासी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना है। पुलिस अधीक्षक, सेनानी कार्यालय द्वारा उम्मीदवार का मेडीकल परीक्षण उपरांत अनुप्रमाण-पत्र फॉर्म भरवाकर फोटो लगाकर उम्मीदवार कार्यालय में जमा करेंगे, ताकि चरित्र सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके। 

Share This News :