Home > अपना शहर ,
योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शुक्रवार को जन-सुनवाई

जिले में छात्रवृत्ति, आवास योजना, राहत योजना एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के लिये संचालित योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्ति को समय पर प्राप्त हो। इसके लिये सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विकास में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक जन-सुनवाई कार्यालय स्तर पर करने की प्रारंभ की गई है।

      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ग्वालियर श्री एच बी शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इस हेतु प्रत्येक शुक्रवार को जन-सुनवाई प्रारंभ की गई है। निर्धारत समय पर आवेदक उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों का निराकरण करा सकता है।

Share This News :