Home > अपना शहर ,
वाहन खड़ा करना बना मुसीबत

ग्वालियर। शहर में वाहन संख्या का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्हें रखने की समस्या विकराल होती जा रही है। 20 वर्ष पहले स्कूटर, बाइक, कारों की संख्या से साइकिलों की संख्या ज्यादा थी। जैसे-जैसे प्रति व्यक्ति की आय में इजाफा हुआ। धीरे-धीरे आदमी साइकिल को छोड़ दोपहिया मोटरसाइकिलों की सवारी करना प्रारंभ कर दिया। 
केन्द्र सरकार की खुली नीति, बैंक व दो पहिया वाहन कम्पनियों की ऋण नीति को आसान कर देने से एकाएक दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल, कारों की खरीददारी करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती चली गई। पिछले 20 वर्षों से आज तक देखा जाये तो शहर की सडक़ों पर साइकिलें कम दो पहिया, चार पहिया वाहनों की संख्या ज्यादा हो गई है। अचानक वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की वजह से सडक़ें ज्यादा छोटी नजर आने लगी। आज की स्थिति की बात करें तो शहर में खरीददार अपने घर के बाहर वाहन खड़ा करना मुसीबत खड़ी कर रहा है। रात में गली, मोहल्लों व सडक़ों को देखा जाये तो दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन लम्बी कतारों में खड़े रहते हैं। सुबह से शाम तक दुकान खोले जाने पर मालिक वाहन चालकों से तुरंत हटाने की कहता है। रोज-रोज इस तरीके के वाहन खड़ा हो जाने से उसकी ग्राहकी पर असर पड़ता है। जिसकी वजह से आये दिन दोनों में तकरार होती रहती है। 

Share This News :