Home > अपना शहर ,
जनउत्थान न्यास ने 111 आचार्यों का किया सम्मान

ग्वालियर। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सरस्वती मानस पुत्र 111 आचार्यों का सम्मान एवं पूजन किया गया। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आचार्यों व अतिथियों का शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कीे। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् उमाशंकर पचौरी थे। विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालक राजेश्वर राव ने किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर न्यास अपने आप को आचार्यों का सम्मान व पूजन करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होनेें कहा कि आगामी वर्शो में इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर किया जायेगा। उन्होनें सभी आचार्यों व अतिथियों का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान व प्रणाम से आयु, विद्या, यश व बल बढ़ता है। उन्होनें कहा कि सतीश ने सरस्वती पुत्रों का सम्मान कर एक अच्छा कार्य किया है और निश्चित रूप से आज यह कार्य कर न्यास का भी गौरव बढ़ा है, उन्होनें सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोग जो भी कार्य करें उसमें हनुमान जी महाराज आपकी मदद करेंगे, मेरा आशीर्वाद आप सबके साथ हैं। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद् उमाशंकर पचौरी ने अपने सारगर्भित उदबोदन में कहा कि राष्ट्र जागरण में आचार्यजन अहम भूमिका का निर्वाह करें ताकि भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा की जा सकें। उन्होनें कहा कि आज सामाजिक समरस्ता की आवश्यकता है और इसे बढ़ाने मे आचार्यजन अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते है। 
अपने अध्यक्षीय उदबोधन में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान की संस्कृति सभ्यता अगर अक्षुण हैं, तो इसका श्रेय आचार्यों को जाता हैं, उन्होनें कहा कि आचार्यं समाज के पथ-प्रदर्शक हैं और आज बसंत पचंमी पर न्यास द्वारा आचार्यों का सम्मान किया जाना निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है। ऐेसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं। 

Share This News :