Home > अपना शहर ,
विकास कार्य कराना नगर निगम की प्राथमिकता: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

वार्ड क्रमांक 59 के अंतर्गत आज लभेडपुरा नाका चंद्रवदनी में 7 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती करुणा स्वतंत्र सक्सैना, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, श्री रमाकांत महाते, श्री भजन लाल शर्मा, श्री ओम प्रकाश बघेल, श्री मुकेश चतुर्वेदी, श्री अनिल शर्मा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
नाका चंद्रवदनी लभेडपुरा में महापौर निधि से आरसीसी नाला निर्माण एवं गली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन आज महापौर श्री शेजवलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करना नगर निगम की प्राथमिकता है तथा हम सभी क्षेत्रों में जनसुविधा के कार्य करने के लिए लगातार कार्यरत हैं।

Share This News :