Home > अपना शहर ,
लॉटरी से होगा नवीनीकरण से शेष रहीं मदिरा दुकानों का निष्पादन आवेदन 8 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे

जिले में नवीनीकरण से शेष रहीं 21 देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानें/एकल समूहों का लॉटरी द्वारा निष्पादन किया जायेगा। मध्यप्रदेश राजपत्र में गत 18 जनवरी को प्रकाशित प्रक्रिया एवं शर्तों के अधीन आरक्षित मूल्य निर्धारित किया जाकर 9 फरवरी को कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा इन मदिरा दुकानों के निष्पादन की कार्रवाई संपादित की जायेगी।

      सहायक आयुक्त आबकारी श्री अजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिये मदिरा दुकानों/एकल समूहों की लॉटरी से निष्पादन के लिये आवेदन पत्र 8 फरवरी 2017 को दोपहर 3 बजे तक सहायक आबकारी आयुक्त ग्वालियर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसी कार्यालय से लॉटरी आवेदन पत्र के प्रारूप क्रय किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नवीनीकरण से शेष रहीं मदिरा दुकानों के एकल समूह को लॉटरी आवेदन के माध्यम से लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट www.govtpressmp.nic.in से मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) को डाउनलोड कर भी आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दुकानों के निष्पादन संबंधी शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के संबंध में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री शर्मा ने बताया कि ग्वालियर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग/राज्य राजमार्ग के 500 मीटर के अंतर्गत संचालित मदिरा दुकानों एवं उनके 01 अप्रैल 2017 से संचालन के लिये घोषित नवीन सीमा की जानकारी भी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Share This News :