Home > अपना शहर ,
संतों के दर्शन और सतसंग से तीर्थों का पुण्य मिलता है - श्री पवैया

उच्च शिक्षा मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए 

शास्त्रों में कहा गया है तीर्थों के श्रवण से पुण्य मिलता है। संत, विद्वान, तपस्वी इस धरती पर चलते फिरते तीर्थ हैं। यदि उनके सानिध्य में हरी कथा सुनने हम आ जाएँ तो समझो कि तीर्थों का पुण्य हमें मिल गया। उक्त आशय के उदगार उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने बुधवार को शताब्दीपुरम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यक्त किए।

      श्री पवैया ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण मिश्रा के निवास न्यू गायत्रीनगर और पत्रकार श्री अनुराग त्रिवेदी के डीडीनगर निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इन दोनों वरिष्ठ पत्रकार की माताश्री का बीते दिनों निधन हो गया था।

उच्च शिक्षा मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 02 फरवरी को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पवैया इस दिन सायं 4 बजे बिरलानगर स्थित जेसी मिल्स स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सायंकाल 7.30 बजे रेलमार्ग द्वारा हनुमंतिया जिला खण्डवा के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :