Home > अपना शहर ,
आदिम जाति कल्याण कार्यालय में हर शुक्रवार को होगी जन-सुनवाई

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिये सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को सुगमता से मुहैया कराने के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में जन-सुनवाई की जायेगी। यह जन-सुनवाई हर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक यहाँ न्यू शारदा विहार कॉलोनी सिटी सेंटर स्थित सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में होगी।

      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच बी शर्मा ने बताया कि जन-सुनवाई में खासकर छात्रवृत्ति, आवास योजना, राहत योजना एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित अन्य योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित कराने की रूपरेखा तैयार की जायेगी। साथ ही इनसे संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। संबंधित हितग्राही जन-सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

Share This News :