Home > अपना शहर ,
मजिस्ट्रेट जांच पर माने परिजन

ग्वालियर। पड़ाव थाने से हथकड़ी समेत भागे शातिर झपटमार शुभम भदौरिया की दोस्त के फ्लैट पर फांसी पर लटकी मिली लाश के मामले में पसरे तनाव का मंगलवार की दोपहर पटाक्षेप हो गया। पुलिस के सामने बाहें चढ़ाकर हत्या का आरोप लगाने वाले मृतक के परिजन और रिश्तेदार पुलिस के इस सुझाव पर राजी हो गये कि समूचे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जायेगी। साथ ही इस मामले की पुलिस भी अलग से जांच करेगी। परिवार वालों के राजी होने पर थाना प्रभारी पड़ाव के साथ ही पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है। हालांकि शव अभी परीक्षण गृह से बाहर नहीं आया है। इसे देखते हुये पुलिस ने एहतियात के चलते पड़ाव थाने के साथ ही उपनगर मुरार और अस्पताल परिसर में अतिरिक्त बल की तैनात कर दी गई है। 

Share This News :