Home > अपना शहर ,
शहर की स्वच्छता एवं निगम में बेहतर प्रषासन के लिए प्रबुद्वजनों ने किया निगमायुक्त का सम्मान

शहर के प्रबुद्वजन वर्ग द्वारा आज निगम मुख्यालय में नगर निगम के कर्तव्यनिष्ठ निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी का निगम की व्यवस्था परिवर्तन एवं बेहतर प्रशासन, निगम की आर्थिक स्थिति में ज्यादा राजस्व जमा करने तथा अन्य व्यवस्थाओं में भी पारदर्शिता एवं शहर की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के लिए सम्मान किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरेान वन्य बंधु परिषद के अध्यक्ष श्री आरपी आग्रवाल, शासकीय अभिभाषक श्री पंकज पालीवाल, अभिभाषक श्री जीपी गर्ग, श्री नरेश तोमर, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री अरुण बाजपेयी, श्री अभिनंदन शर्मा, श्री राकेश राजौरिया, श्री हरिओम उपाध्याय, समाजसेवी श्री संजय वैश्य, द्वारिकापुरी विकास समिति के अध्यक्ष श्री वाय एस कौरव, गांधी नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण शर्मा सहित बडी संख्या में अभिभाषक एवं प्रबुद्वजन उपस्थित रहे।

 

Share This News :