Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं आमजनों की समस्याएं, किया निराकरण

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सिंधिया कन्या विद्यालय एवं आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले लोगों ने आवेदन दिया कि बिना सर्विस सडक बनाए रेलवे के पुल बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। जिस पर आवेदन संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 5 स्थित सागरताल रोड रजमन नगर में सीवर लाइन बिछाने का आग्रह किया तथा जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 38 लेले की बगिया गजानन मंदिर के पास सीवर लाइन व आवागमन सडक को पक्का करने का आग्रह क्षेत्र के निवासियों द्वारा किया गया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 10 घासमंडी में मंगलेश्वर रोड पर सार्वजनिक गली में अवैध निर्माण की शिकायत की गई। इसके साथ ही दीनदयाल नगर के निवासियों द्वारा सीवर रिपेयरिंग व लाइन मिलान का आग्रह किया गया। वहीं वार्ड 4 घाटमपुर में सीवर लाइन बनाने का आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं वार्ड 39 स्थित जटार गली में साबून निर्माण से होने वाली बंदगी व प्रदूषण हानि को लेकर आग्रह दिया जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  

Share This News :