Home > अपना शहर ,
निगम सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न

नगर निगम सेवा से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा समारोह आयोजित शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी जाती है। इसी तारतम्य में आज 31 जनवरी 2017 को महापौर कार्यालय जल विहार में सायं 5.00 बजे आयोजित किया गया।
समारोह में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री अशोक बाल्मीक सहित जनसम्पर्क अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से ही शहर स्वच्छ भारत की संकल्पना प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर सभापति श्री माहौर ने भी सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी तथा निगम द्वारा हमेशा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आज सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में श्री प्रताप राव विधुत विभाग,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, श्री रमेश पुत्र श्री संतोषी,सहा.दरोगा सफाई संरक्षक क्षेत्र 05, श्रीमती पुष्पा पत्नि श्री गोपाल सफाई संरक्षक क्षेत्र 07, श्रीमती विमला पत्नि श्री टिल्लू सफाई संरक्षक क्षेत्र 08, श्री रामू पुत्र श्री धनीराम सफाई संरक्षक क्षेत्र 08, श्रीमती शारदा पत्नि-लक्ष्मीनारायण सफाई संरक्षक 12, श्रीमती बैजोबाई पत्नि-भगवानदास सफाई संरक्षक 13 शामिल हैं।

 

Share This News :