Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेला दिव्यांगों की ट्रायसाइकिल रेस हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों की ट्रायसाइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी दिव्यांग ट्रायसाइकिल रेस में भाग ले सकते हैं।

      यूथ सोसायटी के अध्यक्ष श्री संजय कट्ठल ने बताया कि प्रतिवर्ष ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित होने वाली ट्रायसाइकिल रेस की श्रृंखला में इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। यह रेस दो वर्गों में आयोजित होगी। महिला एवं पुरूषों की रेस पृथक-पृथक की जायेगी। दोनों वर्ग में विजेताओं को नगद राशि के पुरस्कार वितरित किए जायेंगे। इच्छुक व्यक्ति ट्रायसाइकिल प्रतियोगिता के लिये अपना पंजीयन स्थानीय एस के फर्नीचर लोहिया बाजार एवं विकलांग एसटीडी पीसीओ गोरखी पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नं. 9302093300 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :