Home > अपना शहर ,
बाल महोत्सव के प्रतिभागियों को उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया करेंगे सम्मानित सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह 02 फरवरी को

ग्वालियर व्यापार मेला एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालियर व्यापार मेले के रंगमंच पर 14 जनवरी से 21 जनवरी तक बाल महोत्सव का आयोजन किया गाय। आयोजन का पुरस्कार वितरण समारोह 02 फरवरी को प्रात: 11 बजे से व्यापार मेले के फैसिलिटेशन सेंटर में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया होंगे। कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी तथा संभाग आयुक्त एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस एन रूपला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

      कार्यक्रम के संयोजक री संजय कठ्ठल ने बताया कि पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के लिये सभी प्रतिभागियों को मेला प्राधिकरण के फैसिलिटेशन सेंटर में प्रात: 10 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बाल महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियागिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

Share This News :