Home > अपना शहर ,
भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर 16 को

भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा 16 फरवरी को दतिया जिले में समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

      जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन ए के एस पलवार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रात: 11.30 बजे से भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं से चर्चा की जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी भूतपूर्व सैनिक एवं विधवायें शिविर में सेना का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, सर्विस पर्टीकूलर पीपीओ एवं बैंक की पासबुक के साथ उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Share This News :