Home > अपना शहर ,
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जॉब फेयर 02 फरवरी को

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार मेले का आयोजन 02 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय आईआईडीसी रेडीमेड गारमेन्ट पार्क गदाईपुरा मुरैना रोड़ पर जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जॉब फेयर का आयोजन प्रात: 10.30 बजे से किया जायेगा।

      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनियों द्वारा जॉब फेयर में युवकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। जॉब फेयर में जिन कंपनियों द्वारा चयन की प्रक्रिया की जायेगी, उनमें एयरटेल ग्वालियर, अपोलो होम हैल्थ केयर कम्युनिटी हैदराबाद, श्री कान्था एग्रीप्लाटेंट कंपनी जबलपुर, नव किसान बायोप्लांट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भोपाल तथा शिव शक्ति बायो टैक्नोलॉजी अहमदाबाद शामिल हैं। इन कंपनियों में भर्ती हेतु आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक युवक अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मूलनिवासी के साथ उपस्थित हों, ताकि भर्ती की प्रक्रिया की जा सके।

Share This News :