Home > अपना शहर ,
नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य का भ्रमण कार्यक्रम

प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास, सामान्य प्रशासन एवं विमानन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य चार दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आकर ग्वालियर एवं भिण्ड जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

      श्री लाल सिंह आर्य 01 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्वालियर से भिण्ड जिले के गोहद में आयोजित बसंत पंचमी कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सायं 5 बजे ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री आर्य 02 फरवरी को प्रात: 9 बजे ग्वालियर से गोहद के लिये प्रस्थान करेंगे तथा ओला प्रभावित ग्रामों का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात सायं 4 बजे ग्वालियर आकर गोवा एक्सप्रेस द्वारा खण्डवा के लिये प्रस्थान करेंगे।

      नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य 04 फरवरी को कर्नाटक एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर आयेंगे तथा प्रात: 10 बजे ग्वालियर से गोहद के लिये प्रस्थान करेंगे। गोहद में शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में भाग लेंगे तथा आम लोगों से भेंट करेंगे।

Share This News :